फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गर्म पानी में गिरे मासूम की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। मोहल्ला गंज में 30 अप्रैल को आयोजित शादी समारोह के दौरान गर्म पानी में गिरे मासूम की 13 मई को मौत हो गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता संदीप योगी ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया कि 30 अप्रैल को उसका बेटा हनित अपनी नानी के घर मोहल्ला गंज तालबेहट गया था। वहां बच्चों के साथ खेलते समय पास में रखे गर्म पानी के भगौने में गिर गया। यह भगौना एक शादी समारोह में खाना बनाने के दौरान खुला पड़ा था। जिस स्थान पर खाना बन रहा था, वहां कोई निगरानी नहीं थी। गर्म पानी में गिरने से बच्चे की पीठ, हाथ और एड़ियां बुरी तरह झुलस गईं। घायल अवस्था में मासूम को तत्काल भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया, जहां 13 मई को उसकी मौत हो गई। आरोप है कि खाना बना रहे राजू सेन, बच्चू सेन और प्रिंस सेन पूर्व में चेतावनी दिए जाने के बावजूद लापरवाही बरतते रहे और हलवाई कांति की भूमिका भी संदिग्ध रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें