फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 2677 मीट्रिक टन यूरिया की एक रैक आई

विज्ञापन
विज्ञापन
- दुकानों व समितियों पर पहुंचना शुरू, किसानों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में यूरिया की रैक बृहस्पतिवार को आ गई है। इस रैक में 2677.410 मीट्रिक टन यूरिया मंगाई गई है। इसमें प्राइवेट और समितियों को यूरिया उपलब्ध कराई गई है। इससे अब खाद की कमी का संकट नहीं रहेगा और किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग एवं पीसीएफ की डिमांड पर 2677.410 मीट्रिक टन यूरिया की एक रैक न्यू टाउन स्थित मालगोदाम पर आई है। इसमें प्राइवेट के लिए 1606.446 मीट्रिक टन और समितियों के लिए 1070.964 मीट्रिक टन यूरिया का उपलब्ध कराई गई है। वहीं, अब इस रैक के खाली होने के बाद इफको की दूसरी रैक भी आनी है। जबकि उसके बाद यूरिया की दो और रैक आनी है। इसमें 2674.4 मीट्रिक टन यूरिया होगी, जो सिर्फ सहकारी समितियों व पीसीएफ के केंद्रों को ही पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें