ललितपुर। थाना सौजना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंगरुवा स्थित ससुराल गए एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रौंड़ा निवासी बलवीर (29) पुत्र नाथूराम लॉकडाउन से पहले 20 मार्च को पत्नी और तीन बच्चों के साथ अपनी ससुराल थाना सौजना के ग्राम बंगरुवा गया था और लॉकडाउन के कारण वह वहीं पर रुक गया। शुक्रवार की देर रात के बाद करीब तीन बजे ससुराल में घर से कुछ दूर स्थिति खेत पर आम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब ससुरालवाले खेत पर गए तो उसका शव आम के पेड़ पर रस्सी से लटक रहा था।
इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। फिलहाल पुलिस युवक के फांसी लगाने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। वह मानसिक रूप से परेशान था।