फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीम के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम रजौरा निवासी एक युवक ने खुद के घर के पीछे बगीचा में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। ग्राम रजौरा निवासी लाल सिंह (22) पुत्र परमानंद बुधवार को रात में परिजनों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह करीब सात बजे उसके पिता परमानंद जब घर के पीछे बगीचा में किसी काम से गए तो वहां नीम के पेड़ पर पुत्र लाल सिंह का शव रस्सी के फंदे पर लटकता देखा। यह देख उन्होंने परिजन व ग्रामीण को आवाज दी, इस पर सभी एकत्रित हो गए। जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंच गई व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक लाल सिंह ने फांसी किस वजह से लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह खेती के साथ मजदूरी भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें