फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम गौना-अमझरा के पास अभिलाषा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार घायल हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग सागर हाइवे पर गौना-अमझरा स्थित अभिलाषा पेट्रोल पंप के पास आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान थाना मड़ावरा के ग्राम बम्हौरीकलां निवासी संजीव (30) पुत्र चंदन लोधी के रूप में की गई। दूसरा बाइक सवार थाना पाली के ग्राम बरौदिया राइन निवासी गब्बर पुत्र श्याम लाल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक संजीव का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें