फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटकता मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी/ललितपुर। थाना महरौनी के ग्राम बजर्रा में ग्रामीण ने घर के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फांसी लगाने का कारण पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

ग्राम बजर्रा निवासी तिलक (35) पुत्र रामदयाल मंगलवार की रात को घर में था। बुधवार की सुबह जब परिजन घर के पीछे बने बेड़ा में किसी काम से गए तो तिलक का शव चिरौल के पेड़ पर रस्सी से सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक दो भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। मृतक की एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें