ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम मैरतीकलां में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम मैरतीकलां निवासी राज कपूर उर्फ कालू कुशवाहा (19) पुत्र बब्लूू शुक्रवार दोपहर में घर पर था, जबकि परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान युवक से घर में म्यांरी पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे देखा तो चीख पुकार मच गई। परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और जाखलौन पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।