ललितपुर। थाना जीआरपी के अंतर्गत रेलवे मालगोदाम के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नेहरूनगर निवासी के रूप में हुई है। ललितपुर रेलवे स्टेशन अंतर्गत भोपाल की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 1037/5-7 के बीच मालगोदाम के पास रविवार की देर रात के बाद एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान मोहल्ला नेहरू नगर निवासी अरशद (21) पुत्र इलियास खान के रूप में की गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।