फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम धुरवारा में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्राम धुरवारा निवासी पूरन (36) पुत्र दमरू ने शनिवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरन नबंवर में एक महिला को भगा ले गया था, जिसके बाद वह करीब 22 दिन पहले ही वापस लौट आया था। इसके चलते गांव में पंचायत भी हुई थी। अचानक उसने जहर का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें