तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्रामसभा तरगुवा में एक युवक ने अपने घर में ही रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
तरगुवा में मृतक और उसके दो अन्य भाई अपने निजी मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार को रात में मृतक देवेंद्र सोनी 40 वर्ष पुत्र स्व. भगवान दास ने मकान के अंदर ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद मौके पर गई पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वहीं, मृतक के सुसराल पक्ष के लोगों ने मृतक के परिजनों पर मृतक को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया हैं।