फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय कुआं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम बिल्ला में अपने जीजा के खेत पर नहाते समय कुआं में गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के ग्राम डमरापुरवां पोस्ट बरकुहां निवासी ठाकुरदास (64) पुत्र कूरा नाथसपेरा का काम करता था। तीन दिन पहले वह अपनी बहन के यहां ग्राम बिल्ला में आया था। शुक्रवार को दोपहर में वह जीजा के खेत पर गया था और वहीं नहाने लगा। इसी दौरान वह अचानक फिसलकर कुआं में गिर गया। कुछ दूर खेत पर खड़ी उसकी भांजी ने मामा को कुआं में गिरता देखा तो अन्य परिजनों को इसकी जानकारी देकर बुलाया, लेकिन तब तक वृद्घ की कुआं में डूबने से मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृृतक के एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं, जबकि उसके बड़े पुत्र की पूर्व मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें