फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विंध्यवासिनी मंदिर की चहारदीवारी का एक हिस्सा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बार (ललितपुर)। कस्बे के बस स्टैंड के पास स्थित विंध्यवासिनी मंदिर की करीब 22 साल पुरानी चहारदीवारी का एक हिस्सा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि स्कूलों की छुट्टी होने के कारण कोई दुर्घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बार एवं ग्राम पंचायत धमना के बीच पहाड़ के किनारे सिद्ध धाम माता विंध्यवासिनी का मंदिर है। इसकी चहारदीवारी का निर्माण 2003 में ग्राम पंचायत की ओर से कराया गया था। अधिक बारिश होने के कारण नीचे की मिट्टी कटने से चहारदीवारी गिरनी शुरू हो गई है। हालांकि अभी इसका एक किनारा ही गिरा है किंतु गनीमत रही कि उसकी चपेट में कोई राहगीर नहीं आया। ग्राम धमना के प्राइमरी स्कूल के बच्चे व ग्रामीण इसी रास्ता से रोजाना आवागमन करते हैं। प्रधान रमेश सहरिया ने बताया कि वे ब्लॉक के जेई को बुलवाकर इसे दिखाए हैं और इस संबंध में विभागीय अधिकारी से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें