फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा मायके की कहकर घर से निकली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम सैपुरा निवासी फूलकुंवर (60 वर्ष) पत्नी हल्कू सिंह यादव घर पर गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर रेलवे लाइन की दूसरी ओर अपने मायके ग्राम चीराकोड़र जाने की कहकर निकली थी। अभी वह जाखलौन रेलवे स्टेशन के आगे आउटर पर खंभा नंबर 1019/26-24 के पास रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी उसने एक ओर से आ रही ट्रेन निकल जाने के बाद लाइन पार करने लगी और बीना की ओर से आ रही ट्रेन पर ध्यान नहीं दिया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई, इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्धा के तीन पुत्र हैं और वह सभी अन्य जनपदों में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें