फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया वाहन ने पत्रकार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइन निवासी पत्रकार मास्टर प्रताप सिंह पटेल को बीती रात एक चार पहिया अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट के ग्राम अर्जुन खिरिया और हॉल सिविल लाइन निवासी पत्रकार मास्टर प्रताप सिंह (70) शनिवार की रात करीब 11.45 बजे बुुंदेलखंड होटल के पास सड़क पर पैदल घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घंटाघर की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पास में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बाइक से कार का पीछा किया, कार देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंची, लेकिन गेट बंद होने के कारण कार मुड़ी। सामने से आ रही पुलिस की बाइक देख कार चालक ने तेजी से चलाकर पुलिस को टक्कर मारने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने बाइक को मोड़ दिया। इसके बाद कार तेजी से फिर से स्टेशन तिराहा होते हुए उसी रास्ते से भागते हुए गायब हो गई।
राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पैतृक गांव अर्जुन खिरिया में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें