ललितपुर। जिला पूर्ति विभाग ने वारदाना वापस कर भले ही मामले से पल्ला झाड़ लिया हो, लेकिन फर्म की एक भागीदार ने पुलिस में शिकायती पत्र देकर खलबली मचा दी है।
मोहल्ला तालाबपुरा निवासी कुसुम साहू ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि फर्म के भागीदारों में विवाद होने से कारोबार 31 जून 18 से पूर्णत: बंद कर दिया है। इसके बाद भी फर्म के ब्रांड का प्रयोग कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से जानबूझकर धोखाधड़ी की जा रही है। इससे जहां मंडी शुल्क की चोरी करके जीएसटी को भी क्षति पहुंचाई जा रही है। यदि अनाज की आपूर्ति से आम जान को कोई हानि होती है, तो उसके लिए कुछ लोग जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में कोतवाली, वाणिज्य कर एवं जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भी दे चुके हैं। उन्होंने दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
बता दें कि पिछले दिनों ब्रांड के वारदाने में आटा पैक कर उसे राहत किट में वितरित किया गया था। इसके बाद फर्म की एक भागीदार ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। तब जाकर पूर्ति विभाग ने उस वारदाने को वापस करने का निर्णय लिया था।