फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से सोने का हार छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत इलाइट चौराहा के पास बाइक सवार दो युवक एक विवाहघर में शादी समारोह से लौट रही इंदौर निवासी महिला के गले से सोने का हार छीनकर भाग गए। मध्य प्रदेश के इंदौर के बालदा कालोनी निवासी मुन्नी पत्नी चंद्रशेखर राठौर बीते रोज शादी समारोह शामिल होने के लिए ललितपुर आई थीं। रात्रि करीब साढ़े आठ बजे वह इलाइट चौराहा से नहर के पास स्थित वी-मार्ट के सामने पहुंची तभी सामने से एक काले रंग की पल्सर मोटराइकिल पर सवार दो युवक आए और उसके गले में पहना हुआ ढाई तोले का सोने का हार झपटकर भाग गए। अंधेरा होने के कारण वह गाड़ी का नंबर नहीं देख सकी। महिला ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें