फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur Accident: ट्रक की टक्कर से युवती घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम, पुलिस ने जाम खुलवाया

Sat, 10 May 2025 03:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
Lalitpur Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ललितपुर कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम भैंसाई निवासी अनुराधा (22) पुत्री नारायण सिंह शनिवार को गाव में स्थित मंदिर में जल चढ़ाकर घर लौट रही थी। अभी वह गांव से होकर गुजरे झांसी सागर नेशनल हाइवे-44 पर पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


वहीं, दुर्घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हाइवे पर जाम लगा दिया। जिससे हाइवे पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर बिरधा चौकी पुलिस मौके पर पहुची। उन्होंने आक्रोशित गांव के लोगो को समझाया। जिसके बाद लोग हाइवे से हट गए और जाम खुल गए और वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें