फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी मिली युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा टेकरी में रविवार सुबह कमरे में महिला का शव फंदे से लटका मिला। परिजन ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
टेकरी निवासी पिकअप चालक सुरेन्द्र प्रजापति की शादी सात वर्ष पूर्व जयंती निवासी ग्राम बम्होरी शीतल, थाना टेहरका, जिला निवाड़ी, मध्य प्रदेश से हुआ था। रविवार सुबह जब उसका पति सुरेन्द्र नींद से जगा तो जयंती का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव फंदे से उतारा। मृतका के दो मासूम बच्चे हैं।
विज्ञापन

वही, मृतका के पिता प्रीतम ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि पांच लाख रुपये के लिए सुसराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। पीड़ित ने पति सहित अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

00
मृतका के पिता ने शिकायती पत्र दिया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
- अनुराग अवस्थी, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें