फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा के अनिवार्य होने के विरोध में मंगलवार शाम को प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले और जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाएं तुवन मंदिर मैदान पर एकत्रित हुए। सभी ने पैदल मार्च निकाला। शिक्षकों के हाथों में बैनर व स्लोगन लिखे पोस्टर थे। कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। टीईटी अनिवार्य किए जाने के आदेश को निरस्त करने की अपील की। वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से दूर रखे जाने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि जब उन्होंने नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन किया था, तब टीईटी की कोई बाध्यता नहीं थी। अचानक बीचों बीच टीईटी उत्तीर्ण करने जैसा आदेश जारी होने से शिक्षक परेशान हैं।
जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने कहा कि यह आंदोलन लखनऊ से लेकर नई दिल्ली तक जारी रहेगा। जिला मंत्री अरुण गोस्वामी ने कहा कि शिक्षकों की लड़ाई के लिए संघ हमेशा तत्पर रहेगा। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बुंदेला, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री सतेंद्र सिंघई, शिव लखन भारती, मुकेश पंत, संतोष रजक, अर्चना तिवारी, शोभना शांडिल्य, शिल्पी गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, अखिलेश गोस्वामी, नैंसी सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें