ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाह के मजरा हुसंगा में किसान की अचानक हालत खराब होने से हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम पाह के मजरा हुसंगा निवासी चैनू अहिरवार (45) पुत्र छलोने की शनिवार की शाम को अचानक खून की उल्टी और दस्त होने लगे। हालत खराब होने पर परिजन आनन- फानन में जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि चैनू खेती करता था। तीन भाइयों में छोटा था, उसके तीन पुत्र व एक पुत्री है।