फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डसने से किसान की मौत

विज्ञापन
सांप के डसने से किसान की मौत - फोटो : ???? ?? ???? ?? ????? ?? ???
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम करमरा में सांप के डसने से एक किसान की मौत हो गई। किसान खेत में बुवाई कर रहा था।
विज्ञापन

ग्राम करमरा निवासी लखनलाल (40) पुत्र खेमचंद मंगलवार की दोपहर में खेत में उड़द की बुवाई कर रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसे हाथ में डस लिया, जिससे वह जोर से चिल्लाया। यह देख आसपास काम कर रहे अन्य लोग उसके पास पहुंचे, जहां पास में काला सांप जाते दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीण लखनलाल को जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई बृजलाल ने बताया कि मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की पत्नी रामादेवी की फरवरी में बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। मृतक के तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें