फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम रौंड़ा में खेत में भिंडी की सब्जी में पानी दे रहे किसान की केबल में आ रहे करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम रौंड़ा निवासी थोवन (50) पुत्र लक्ष्मन कुशवाहा बृहस्पतिवार को अपने खेत पर बोई भिंडी में सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान नीचे पड़ी ट्यूबवेल की केबल में करंट की चपेट में आ गया, जिससे वहीं तड़पते हुए बेहोश हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान के चार पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें