फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरकर डूबने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा में रविवार की रात को फसल की रखवाली के लिए खेत जा रहे एक किसान की नहर में गिरकर डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम कल्यानपुरा निवासी सुनील कुमार (40) पुत्र दशरथ अहिरवार घर से खाना खाने के बाद रविवार की रात टार्च लेकर करीब नौ बजे घर से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित अन्य साथियों के साथ अपने खेत पर जा रहा था। कुछ दूर पहले ही नहर के पास वह शौच के लिए चला गया। इसके बाद पैर फिसलने से असंतुलित होकर वह नहर में गिर पड़ा। इसके बाद नहर में गिरने के बाद भी उसकी टॉर्च जलती रही। साथ जा रहे साथी दूर खड़े होकर उसका इंतजार कर रहे थे, जब कुछ देर तक वह नहीं आया तो उन्होंने टॉर्च की रोशनी के पास जाकर देेखा तो टॉर्च नहर में पड़ी जल रही थी। इसके बाद उन्होंने सुनील कुमार को नहर से किसी प्रकार बाहर निकाला और ललितपुर में जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें