फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बानपुर-टपरन मार्ग पर होगा 4.24 लाख की लागत से पुलिया का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बानपुर-टपरन रोड पर 4.24 लाख रुपये की लागत से नई पुलिया का निर्माण किया जाएगा। अभी यहां पुलिया काफी जर्जर व टूट गई थी। इससे हादसों का डर बना रहता है। लेकिन अब जल्द ही नई पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इससे राहगीरों को सुविधा हो सकेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा सड़कों के साथ टूटी पुलिया का निर्माण भी कराया जा रहा है, ताकि हादसों को घटित होने से रोका जा सके। विभाग द्वारा विधान परिषद सदस्य की संस्तुति पर विकास खंड बार में बानपुर रोड से टपरन रोड के मध्य बनी जर्जर पुलिया का निर्माण कराएगा। इस पुलिया का निर्माण विभाग द्वारा लगभग चार लाख चौबीस हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और टेंडर होने के बाद इस पुलिया का जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा। विभाग द्वारा इस कार्य को पूरा करने का समय चार माह तय किया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता स्वर्ण सिंह ने बताया कि इस पुलिया के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी हाने पर जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें