फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आठ आरोपियों पर कोर्ट के आदेश पर डकैती का केस दर्ज

Sun, 02 Jul 2023 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी और महिला का मोबाइल छीनकर ले जाने का है आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर में घुसकर सोना-चांदी के जेवरात और नकदी समेत मोबाइल फोन लूटने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बरखेरा निवासी रामकुमारी पत्नी गंगाराम ने न्यायालय को एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि कुछ माह पूर्व वह अपने घर पर थी। इसी दौरान सोनसिंह निवासी खाखरौन मध्यप्रदेश अपने सात साथियों के साथ उसके घर में घुसा। यहां बक्से में रखे 30 हजार रुपये, एक सोने का हार, चूडियां और मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, चांदी के पायल, चांदी की करधनी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने विरोध और शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने घर में लूटपाट मचाने के साथ उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय ने पुलिस को सभी आठ आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद थाना जाखलौन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें