फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जीजा की डिग्री पर बना कार्डियोलॉजिस्ट, शिकायत के बाद दे दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज : बहन के आरोप पर जांच शुरू हुई तो खुला मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ललितपुर। मेडिकल कॉलेज ललितपुर में तीन वर्ष से कार्यरत एक कार्डियोलॉजिस्ट पर अपने जीजा की डिग्री लगाकर नौकरी हासिल करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। शिकायत की भनक लगते ही आरोपी ने इस्तीफा दे दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे मेडिकल कॉलेज में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब कार्डियोलॉजिस्ट की बहन ने भाई की डिग्री पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए। महिला ने दावा किया डॉक्टर जिस एमबीबीएस और एमडी की डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहा है, वे उसकी नहीं बल्कि मेरे पति की है, जो वर्तमान में अमेरिका के एक बड़े अस्पताल में कार्यरत हैं। महिला ने कथित दस्तावेजों के साथ कुछ साक्ष्य भी प्रस्तुत किए और फोटो मिलान सहित दस्तावेजों के सत्यापन की मांग की। शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने तुरंत जिला प्रशासन को जानकारी दी।
विज्ञापन



जिला प्रशासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक की डिग्री और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। शिकायत की भनक लगते ही डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया है।





2022 से था कार्यरत

स्वास्थ्य विभाग ने हृदय रोगियों को उपचार की सुविधा देने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के एनसीडी सेल में कार्डियोलॉजिस्ट एवं जनरल मेडिसिन के पद के लिए विज्ञप्ति जारी की थी।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने साक्षात्कार के बाद शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की थी। सात नवंबर 2022 से उसे मेडिकल कॉलेज में तैनाती मिली थी। ओपीडी के साथ-साथ गहन हृदय चिकित्सा इकाई की जिम्मेदारी भी उसके पास थी।





कोलकाता से एमबीबीएस, एएमयू से एमडी

आरोपी चिकित्सक ने नियुक्ति के समय जो दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं, उसके मुताबिक उसने 1991 में कोलकाता मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और 1996 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) से एमडी की डिग्री हासिल की है। डाॅक्टर को प्रतिमाह डेढ़ लाख रुपये वेतन दिया जा रहा था।





वर्जन-

मेडिकल कॉलेज में कार्यरत चिकित्सक पर एक महिला ने दूसरे की डिग्री पर नौकरी करने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप साबित होने पर कड़ी कार्रवाई होगी। - सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी
विज्ञापन



महिला ने मेडिकल कॉलेज में आकर कार्डियोलॉजिस्ट पर दूसरे की डिग्री पर नौकरी करने के आरोप लगाया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई। निर्देश मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - - डॉ. मयंक कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
जिला प्रशासन के निर्देश पर आरोपी चिकित्सक की डिग्री व अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। - डॉ. अमित तिवारी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें