फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अंतिम दिन भी पकड़ा गया एक परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन भी एक परीक्षार्थी जन्मतिथि में हेरफेर के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी तीन परीक्षार्थी पकड़े जा चुके हैं। वहीं, अंतिम दिन दोनों पालियों में 6288 के मुकाबले 3183 परीक्षार्थी उपस्थित और 3105 अनुपस्थित रहे।
आठ केंद्रों पर चल रही परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को सुबह की पाली में पीएन इंटर कॉलेज में अभिमन्यु ओझा पुत्र दीनानाथ ओझा निवासी देवकली थाना ब्रह्मपुर, जनपद बक्सर, बिहार को जन्मतिथि में हेरफेर करने के आरोप में पकड़ा गया। टीम ने आरोपी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर परीक्षा कक्ष में मोबाइल के साथ परीक्षार्थी के पकड़े जाने के बाद शनिवार सुबह की पाली की परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की गई। प्रतिबंधित वस्तु को तलाश करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन

सुबह की पाली में 3144 के मुकाबले 1640 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1504 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सहित चेकिंग करने के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। 3144 पंजीकृत परीक्षार्थियों के मुकाबले 1543 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1601 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहे। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक भी सुरक्षा व्यवस्था परखते रहे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही परीक्षा पर पुलिस लाइन में बनाए गए जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से नजर रखी गई।

एक युवती की तबीयत बिगड़ने पर दिया इलाज
पुलिस भर्ती परीक्षा देने गैर जनपदों सहित गैर प्रदेशों से भी परीक्षार्थी आए थे। उन्हें कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी प्रबंध किए गए थे। शनिवार को जीजीआईसी परीक्षा केंद्र पर एक युवती को सुबह की पाली में एलर्जी हुई और खुजली होने की शिकायत की। मेडिकल टीम ने परीक्षा कक्ष में जाकर उसका इलाज किया। इसके बाद उसने परीक्षा दी।

पांच दिन की परीक्षा में चार पकड़े गए
- 23 अगस्त को पीएन इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में अवधेश कुमार यादव निवासी हमीरपुर को जन्मतिथि में हेरफेर कर परीक्षा देने के प्रयास में पकड़ा गया।
- 30 अगस्त को पीएन इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में अमित कुमार निवासी वेगिनजोई खुर्द थाना फतेहपुर जनपद गया, बिहार को जन्मतिथि में हेरफेर कर परीक्षा देने के प्रयास में पकड़ा गया।
- 30 अगस्त को नेहरू महाविद्यालय भाग-2 में दूसरी पाली में परीक्षा कक्ष संख्या 34 में मोबाइल के साथ सूरज कुमार झा निवासी मेहनार जनपद वैशाली, बिहार को पकड़ा गया।
- 31 अगस्त को पीएन इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में अभिमन्यु ओझा निवासी देवकली थाना ब्रह्मपुर जनपद बक्सर, बिहार को जन्मतिथि में हेरफेर कर परीक्षा देने के प्रयास में पकड़ा गया।
विज्ञापन


शनिवार को पीएन इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में एक परीक्षार्थी को जन्मतिथि में हेरफेर कर परीक्षा देने के प्रयास में पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें