फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दहेज लोभियों से समाज को बचाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर के रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में दहेज विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो केशव देव ने छात्र-छात्राओं से दहेज विरोधी बनने और दहेज लोभियों से समाज को बचाने का आह्वान किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. रीतेश कुमार खरे ने छात्र-छात्राओं को दहेज विरोधी अधिनियम 1961 की जानकारी देते हुए बताया कि दहेज न केवल एक सामाजिक अभिशाप है बल्कि एक कानूनी अपराध भी है। उन्होंने सभी को दहेज विरोधी शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं ने भी दहेज विरोधी विचारों को अपने भाषण के रूप में व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन चीफ प्रॉक्टर डॉ. डी के साहू ने किया। कार्यक्रम में डॉ. नजम उल रफी, डॉ संजीव श्रीवास, डॉ. स्वीकृति सिंह, डॉ. सुनील कुमार, आकिब खान, छोटेलाल, नेहा सिंह, बलराम एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। डॉ.अर्चना सुरौठिया ने आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें