फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तालबेहट-माताटीला मार्ग में नाला पर 2.56 करोड़ से बनेगा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने जारी किया बजट, विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तहसील तालबेहट मुख्यालय से माताटीला मार्ग में ब्लॉक के पास से निकले नाला पर जल्द ही पुल का निर्माण किया जाएगा। शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर स्वीकृति देते हुए 2.56 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। अब विभाग ने निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया पूर्ण पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कस्बा तालबेहट से माताटीला मार्ग प्रमुख मार्गों में जाना जाता है। इस मार्ग से होते हुए एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग शहर में आते हैं। साथ ही सेना के अधिकारी भी आवागमन करते हैं। इसके अलावा माताटीला बांध, मालिनदेवी मंदिर के लिए लोग जाते हैं। ऐसे में मार्ग अधिक व्यस्त बना रहता है। लेकिन, वर्तमान में मार्ग में नाला का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में वाहनों की निकासी में समस्या होती है। आमने-सामने वाहन होने से क्राॅस करने में दिक्कत होती है। इसमें दुर्घटना का खतरा बना रहता है। समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग ने पुल के नवनिर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए बजट जारी कर दिया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुल के बनने से मार्ग में आवागमन सुगम हो जाएगा।
वर्जन
शासन ने तालाबेहट माताटीला मार्ग में पुल निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। निर्माण के लिए 2.56 करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है।
-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें