फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सुरक्षा के लिए जेल में लगेगा 50 फुट ऊंचा हाईमास्ट लाइट टावर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रात के समय भी आसानी से हो सकेगी बंदियों की निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए जिला कारागार में सोलर हाईमास्ट लाइट टावर लगाया जाएगा। इससे यहां निरुद्ध चल रहे बंदियों की रात के समय भी आसानी से निगरानी की जाएगी। जिला कारागार में करीब ढाई सौ बंदियों को रखने की क्षमता है। वर्तमान में यहां करीब साढे़ तीन सौ बंदी निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

कारागार में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जेल प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सुरक्षा उपाय किए गए हैं। हाल ही में कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग ने जनपद की जेल में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने और रात के समय प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने की पहल की। करीब डेढ़ लाख की लागत से हाईमास्ट लाइट टावर के लगने से आसानी से निगरानी की जा सकेगी। सीसीटीवी कैमरे में भी स्पष्टता तस्वीर आएगी। जेलर आरएन गौतम ने बताया जेल प्रशासन जिला कारागार में सोलर हाईमास्ट लाइट टावर स्थापित करवाएगा। इसके जेल में लग जाने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें