फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: घनी बस्ती के बीच धू-धू कर जला 400 केवीए का ट्रांसफार्मर, अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने बुझाई आग

Fri, 17 Apr 2026 01:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

नई बस्ती स्थित चंडी मंदिर के पास बुधवार रात करीब 12.55 बजे 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटे देख मोहल्ले में हडकंप मच गया।
विज्ञापन
400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई बस्ती स्थित चंडी मंदिर के पास बुधवार रात करीब 12.55 बजे 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटे देख मोहल्ले में हडकंप मच गया। आसपास के लोगों ने विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी ने नहीं उठाया। घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई जिस पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली तो दो दमकल और बुलाई गई तब जाकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना से मोहल्ले की बिजली गुल हो गई जिससे करीब 10 हजार लोगों को गर्मी में रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


दहशत में रहे मोहल्लेवासी
गल्ला विद्युत स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन अंतर्गत चंडी माता फीडर से शहर के मोहल्ला गांधीनगर, देवगढ़, रोड, चंडी माता मंदिर के पास क्षेत्र को बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार की देर रात को करीब 12.55 बजे चंडी माता मंदिर के पीछे रखा हुआ चार सौ केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में अचानक से आग लग गई, जिससे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस पर मोहल्लेवालों ने तत्काल बिजली विभाग फोन लगाया, लेकिन अधिकारियों का या तो फोन लगा नहीं और लगा तो उठा नहीं। ऐसे में फिर मोहल्लेवालों में नईबस्ती पुलिस चौकी और फायर ब्रिगेड को फोन पर ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना दी। इस पर नई बस्ती चौकी इंचार्ज और अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। तब तक आग और अधिक भड़क गई, जिससे मोहल्ले में दहशत का माहौल हो गया।

एक घंटे के बाद आग पर पाया गया काबू
अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर ट्रांसफार्मर की आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस पर अग्निशमन विभाग की दूसरी गाड़ी मंगाई गई, लेकिन दूसरी गाड़ी से ही आग पर काबू नहीं पाया जा गया, तब तीसरी गाड़ी भी बुला ली और फिर करीब एक घंटे बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। इसके बाद जानकारी मिलने पर बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्र की बिजली काटकर बाकी फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। वहीं, सुबह करीब नौ बजे आग लगने वाले ट्रांसफार्मर की जगह वहां ट्रांसफार्मर ट्रॉली लगाकर आपूर्ति बहाल कराई गई। तब जाकर मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड होने और तकनीकी कारणों से आग लगना बताया गया है। हालांकि विभाग द्वारा इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



इनका यह है कहना
ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी पर उस क्षेत्र की बिजली को काटकर बाकी फीडर की बिजली बहाल कर दी थी। सुबह उस ट्रांसफार्मर के स्थान पर ट्रांसफार्मर ट्रॉली लगाकर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। ट्रांसफार्मर जलने की जांच कराई जा रही है।वीरभद्र सत्यार्थी, अधीक्षण अभियंता, विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें