- लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने पर ऑनलाइन लाटरी से होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल (ऑयल सीड्स) योजना के तहत कृषि विभाग के पोर्टल पर एफपीओ व सहकारी समितियों को अब 33 फीसदी अनुदान दस टन क्षमता की यूनिट की स्थापना का मौका मिल सकेगा। इसके लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि कंपनी अधिनियम/ सहकारिता अधिनियम के अंतर्गत ऐसे पंजीकृत एफपीओ जिनका अनुभव के साथ ही 200 कृषक सदस्य हो और वह उनका कारोबार भी तीन वर्षों में नौ लाख रुपये से अधिक का होगा वही इस योजना में पात्र माने जाएंगे। इसके लिए उन्हें नौ जनवरी तक पोर्टल पर आवेदन कर टोकन मनी भी जमा करनी होगी। आवेदन मिलने के बाद लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में जनपद स्तरीय गठित कमेटी के समक्ष ऑन लाइन लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।