फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन अवैध कब्जाधारियों के नाम दर्ज हुई रिपोर्ट

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। राजस्व कर्मचारियों की शिकायत पर थाना बार, जखौरा एवं कोतवाली तालबेहट आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग इस समय सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती करते हुए संबंधति थानों में मामले दर्ज करा रहा है। इसके तहत थाना बार अंतर्गत ग्राम लड़वारी में नायब तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मिश्र एवं क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव के परमान्नद पुत्र मोहन, भगवान दास एवं मोहन पुत्रगण अधार, दुष्यंत एवं रोहित राजा पुत्र गण नौने राजा निवासी गण ग्राम लड़वारी के खिलाफ थाना बार में मामला दर्ज कराया। वहीं, पुरापचौनी के मामले दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही थी। राजस्व निरीक्षक सरजू प्रसाद सिंह की शिकायत पर कसबे के चौबयाना निवासी बच्चू पुत्र अनंदी बसोर के खिलाफ कोतवाली तालबेहट में तथा लेखपाल विनोद दुबे की शिकायत पर सिरसी निवासी कृपा पुत्र हजारी पाल के खिलाफ थाना जखौरा में मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन


मोटर साइकिल से गिर कर महिला गंभीर
तालबेहट (ललितपुर)। शुक्रवार को बाइक से अपने मायके हर्षपुर से थाना पूराकलंा अंतर्गत ग्राम चॉदरा जा रही मोटर साइकिल सवार महिला के गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया, जहां उसकी गम्भीर हालत देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें