फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक रहा नकली ब्रांड का नमकीन, नमक व शीतल पेय

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों के बाजारों में मिलावटी व नकली खाद्य सामग्री की बिक्री हो रही है। खाद्य विभाग की ओर से लिए गए नमकीन, नमक व शीतल पेय के ब्रांड नकली पाए जाने पर पांच दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पिछले माह मुहल्ला तालाबपुरा स्थित अशोक गुप्ता की किराने की दुकान में बेचे जा रहे नमकीन का नमूना लिया था। इसी तरह महरौनी में संचालित नीलेश जैन की दुकान से सूर्या ब्रांड नमक व बार अंतर्गत ग्राम चिगलौआ में संचालित महेंद्र पाल की दुकान से ताबां ब्रांड नमक का नमूना, सिरसी में संचालित अजब सिंह की फैक्ट्री से शीतल पेय का नमूना लिया गया। तालबेहट में संचालित हरिश्चंद की आईस फैक्ट्री से आईस कैंडी का नमूना लिया गया था। यह सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट में नमक, नमकीन और शीतल पेय के सभी नमूने मिस ब्रांड पाए गए। उन पर अंकित ब्रांड, बेच नंबर आदि सूचनाएं सही नहीं पाई गईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मंगलवार को पांचों दुकानदारों के खिलाफ अपर जिलाधिकारी न्यायालय में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करा दिए हैं, जिसमें दोषी पाए जाने पर पांच लाख रुपये के अर्थदंड का प्रावधान है।
----
तीन दूध विक्रेताओं पर भी मुकदमा
ललितपुर। प्रयोगशाला की जांच में नमूने फेल होने पर अपर जिलाधिकारी न्यायालय में तीन दूध विक्रेताओं के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बीते 16 जुलाई महरौनी में महेंद्र पाल से गाय के दूध का नमूना लिया था। 18 जुलाई को नगरीय क्षेत्र में बानोली निवासी कमल सिंह से दूध का नमूना तथा 14 जुलाई को शिव लाल रैकवार के ढाबे से दूध का नमूना लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजे गए थे। जांच में फेट की मात्रा कम पाए जाने पर तीनों दूध विक्रेताओं के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

----
एक नमकीन व बूंदी के लड्डू का भी नमूना फेल
ललितपुर। अलग - अलग दुकानों से लिए गए नमकीन व बूंदी के लड्डू के नमूने भी प्रयोगशाला की जांच में फेल हो गए हैं। दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। खाद्य विभाग की टीम ने नझाई बाजार स्थित मनोहर कुशवाहा की दुकान से बूंदी के लड्डू का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा था। जांच रिपोर्ट में लड्डू अधोमानक पाया गया। इसी तरह, महरौनी मेन मार्केट में संचालित अनूप जैन की दुकान से नमकीन का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा था। जांच रिपोर्ट में नमकीन मिस ब्रांड पाया गया।
-----
इनका कहना है -
‘ जिले में नकली व मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सामग्री के नमूने फेल होेने पर दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कराई जा रही है। जनहित को देखते हुए खाद्य टीम की कार्रवाई जारी रहेगी।’
विज्ञापन

जावेद अख्तर
खाद्य सुरक्षा अधिकारी
ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें