फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा विधायक के पुत्र ने दी समर्पण की अर्जी

Mon, 01 Dec 2014 05:31 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। हाईस्कूल की छात्रा की अश्लील सीडी बनाए जाने के मामले में फरार चल रहे बसपा विधायक के पुत्र की ओर से अधिवक्ता ने सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में आत्मसमर्पण का प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। न्यायालय ने सुनवाई की तिथि आगामी एक दिसंबर तय कर दी है।
विज्ञापन

हाईस्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में बसपा विधायक के पुत्र एवं अन्य आरोपी महिला थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही भूमिगत हो गए। महिला थानाध्यक्ष रचना राजपूत ने अदालत से सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट प्राप्त करने के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी करके आरोपियों पर शिकंजा कस दिया। मामले में शनिवार को महरौनी विधायक फेरनलाल अहिरवार के पुत्र सुरेंद्र की ओर से एक अधिवक्ता ने सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में समर्पण का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस पर न्यायाधीश ने प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए आगामी एक दिसबंर सुनवाई की तिथि तय कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें