फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू महाविद्यालय की टीम बनी चैंपियन

Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयीय शरीर सौष्ठव एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मेजबान टीम ने छह गोल्ड मेडल एवं चार सिल्वर प्राप्त कर चैंपियनशिप हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते कालेज प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद में हिस्सा लेना चाहिए। खेलों से स्वस्थ्य शरीर का निर्माण होता है। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के 59 किलोग्राम वर्ग में 295 किलो भार उठाकर हरीश साहू ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंकुर ने 255 किलोभार उठाकर द्वितीय, 210 किलोभार उठाकर संजय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 59-69 किलोग्राम में 310 किलो भार उठाकर सुनील प्रजापति ने प्रथम, सुनील कुमार ने 302 किलो भार उठाकर द्वितीय एवं जितेंद्र सिंह ने 230 किलोभार वजन उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 66-74 वर्ग में 325 किलो वजन उठाकर नरेंद्र कुमार ने प्रथम, राजा भैया ने 285 किलो भार उठाकर द्वितीय, राजबहादुर ने 240 किलोभार वजन उठाकर तृतीय स्थान हासिल किया। 74-83 किलोग्राम वर्ग में अक्षय सोनी ने 340 किलो वजन उठाकर प्रथम, अनीस कुमार ने 265 किलो भार उठाकर द्वितीय, 260 किलो भार उठाकर अमित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 83-93 किलोग्राम वर्ग में जगनंदन पटेल ने 365 किलो वजन उठाकर प्रथम, अजीतेश ने 240 किलोग्राम वजन उठाकर द्वितीय स्थान बनाया। वेट लिफ्टिंग में 56-62 किलोग्राम वर्ग में मोहित यादव ने 120 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। 62-69 किलोग्राम वर्ग में सत्यम पटेल ने 125 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान बनाया। 69-77 वर्ग में अक्षय सोनी ने 120 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में शुभम सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य ने विजेताओं ने पुरस्कार प्रदान किए।
इस मौके पर संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शास्त्री, क्रीड़ाधिकारी डा. अनिल सूर्यवंशी, विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक डा. संजीव यादव, रामवि क्रीड़ाधिकारी डा. संजीव सैकिया, डा. हरीशचंद्र दीक्षित, डा. दीपक पाठक, डा. रामकुमार रिछारिया, डा. संजीव शर्मा, डा. सुधाकर उपाध्याय, ओपी चौधरी, डा. एसपी यादव, डा. सुभाष जैन, डा. अरिमर्दन सिंह, मदनलाल, धीरेंद्र तिवारी, डा. गीरेंद्र सिंह, इं. सौरभ श्रीवास्तव, फहीम बख्श, भगवती प्रसाद, ध्रुव किलेदार, आसिफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें