ललितपुर। नगर के पहले ‘ललितपुर महोत्सव’ में भीड़ बढ़ने लगी है। महिलाएं घर सजाने के लिए सजावटी सामान खरीद रही हैं। वहीं, बच्चे झूलों का आनंद ले रहे हैं। देर रात तक चली सूफियाना कव्वाली ने दर्शकों की वाहवाही लूटी।
आठ नवंबर से शुरू हुए ललितपुर महोत्सव में दर्शकों व खरीददारों की भीड़ जुटने लगी है। मंगलवार शाम तय्यूब खान व सुषमा शर्मा के भजन ‘प्रभू जी ऐसा वर दो, मेरा मन दर्पण करवाये’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘अल्लाह जनता है, मुहम्मद के शहर में ’ भजनों का आनंद लिया। बुधवार को सुरेंद्र म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में सूफियाना कव्वालियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया।
इधर, महिलाओं ने परिसर में लगी दुकानों से सजावटी सामान के साथ जयपुरी अचार की जमकर खरीददारी की। मिकी माउस, ड्रेगन ट्रेन पर छोटे बच्चों ने और युवाओं ने झूलों पर आनंद लिया। चाट पकौड़ी की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली।
आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, पार्षद भवानी सिंह यादव, मुस्तफा खां, इदरीश राइन, धर्मेंद्र उर्फ रूपेश, प्रदीप शर्मा, अशोक तिवारी, लालचंद्र, अनुराग जैन शैलू, वाकिर अली, जगभान कुशवाहा, अशोक तिवारी, रावराजा, बंटी जैन, अनिल रावत, आर के लवानिया, डी के बिरौनिया, विपिन कुमार, हबीब खान, दीपेंद्र, रमाकांत तिवारी, दीनदयाल सोनी, अभिषेक चौबे, चंद्र विनोद मिश्रा, सुरेश राठौर, गौहर खां, नरेंद्र राठौर, विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन दिनेश कुमार एडवोकेट ने किया।
बढ़ाई सीटी की क्षमता, समस्या दूर
फीडर को सुचारु आपूर्ति का रास्ता साफ
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। इनकमिंग मशीनों की क्षमता बढ़ाकर ग्रामीण कल्यानपुरा व निवाई के साथ नगर के दो नंबर फीडर को सुचारु आपूर्ति देने का रास्ता साफ हो गया है।
नेशनल हाइवे 26 स्थित बाईपास 33 केवीए उप बिजलीघर से कल्यानपुरा, कालोनी-निवाई, मसौरा खितवांस, नदनवारा के साथ नगर का दो नंबर फीडर निकला हुआ है। रबी का सीजन चलने के कारण किसान पानी की मोटरें चला रहे हैं। इसके चलते ग्रामीण फीडरों पर ओवरलोड की स्थिति खड़ी हो रही है। सामान्य दिनों में 80-90 एम्पियर वाले फीडर पर लोड 120-130 तक पहुंच रहा है। ऐसी स्थिति में इनकमिंग मशीनों लोड नहीं ले पा रहे हैं। इनकमिंग नंबर एक की क्षमता 300 एंपियर थी। इस पर 20 गांव वाले कल्यानपुरा फीडर पर 140 एंपियर, 18 गांव वाले निवाई-कालोनी फीडर पर 160 एंपियर चल रहा है। पीक ऑवर में दोनों का लोड 320 से अधिक पहुंच जाता है। ऐसी स्थिति में एक फीडर को बंद करना पड़ रहा था। एसएसओ ने इसकी जानकारी अवर अभियंता रमेश कुशवाहा को दी। इस पर उन्होंने सीटी (करेंट ट्रांसफार्मर) की क्षमता को बढ़ा दिया है। 300 के स्थान पर 350 एंपियर सीटी की क्षमता कर दी, जिससे दोनों फीडर निर्वाध रूप से चलने लगे।