फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में पकड़ा गया दूसरा मगरमच्छ

Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बार रेंज क्षेत्र अंतर्गत बानपुर के पास अजय पहाड़ पर मगरमच्छ की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने वन अफसरों को सूचना दी, मौके पर पहुंचे रेंज कर्मियों ने जाल फेंककर मगरमच्छ को पकड़ लिया। रेंज कर्मी उसे जामनी नदी में छोड़ना चाह रहे थे, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया, इसके बाद इसे जिला मुख्यालय पर लाया गया। डीएफओ वीके जैन का कहना है कि मगरगच्छ की लंबाई करीब सात फुट है। यह जामनी नदी से होकर पहाड़ पर पहुंच गया था, जिसे राजघाट बांध में छुड़वाया जा रहा है। इससे पहले सदनशाह मुहल्ले से निकली नहर में मगरमच्छ निकला था, उसे भी वन कर्मियों ने पकड़कर राजघाट बांध में छुड़वाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें