फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया, अखाड़े और बुर्राक निकाले गए

Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मोहर्रम की नवीं व दसवीं तारीख को विभिन्न स्थानों से ताजिया, अखाडे़ व बुर्राक निकाले गए। इस दौरान जगह-जगह इनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सीपरी बाजार ताजिया कमेटी के अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद माबूद के नेतृत्व में ताजिया, अखाड़े व बुर्राक निकाले गए। जो इमामबाड़ोें से चलकर टंडन रोड होते हुए सपरी बाजार तांगा स्टैंड पर इकट्ठा हुए। बाबू खां उस्ताद और नूर खां उस्ताद के अखाड़े केपट्टे ने करतब दिखाए। वहीं, मंगलवार की सुबह ताजिया, बुर्राकें व अखाड़े सीपरी बाजार तांगा स्टैंड से रस बाहर चौराहे से होकर इमाम बाड़े पहुंचे। सीपरी बाजार व्यापार मंडल की ओर से रामगोपाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुप्पल सोनी आदि ने स्वागत किया। राहुल रिछारिया और चौधरी माबूद को पगड़ी बांधी गई। इस दौरान मोहम्मद अहमद, लला, नसीर मकरानी, हाजी रईसुलहक, नाजिमुददीन, मोहम्मद इसरार कुरैशी आदि मौजूद रहे।
पुलिया नंबर नौ में भी मोहर्रम पर जलसा हुआ। ताजिया कमेटी के अध्यक्ष नियाजुददीन ने प्रेम नगर थानाध्यक्ष संजय सिंह यादव का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। मोहम्मद शकील के ताजिया को शील्ड देकर उन्हें पुरस्कृत किया। इस दौरान ज्वाला प्रसाद सोनी, शकील, लतीफ, आजाद, रिशानुददीन, प्रदीप सिंह ठाकुर, अबरार, अंसार, शकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ताजिया बुर्राक अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष जहीर कुरैशी एडवोकेट की अध्यक्षता मेें प्रेम नगर थाने से ताजिया मिसिल पहुंची। मिसिल में खलीफा शराफत, सादाब, फैज, ईशान, इमरान ने करतब दिखाए। कल्लन, मुन्ना खां, की बुर्राक, सत्तार का ताजिया, अन्ना का ताजिया, बुददन शाह का ताजिया, रहमान का ताजिया, वाहिदा का ताजिया में लोग मर्सिया पढ़ते चल रहे थे। इस दौरान अमजत अली, शफीक खलीफा, नियामत खां, जकी कुरैशी, आसिफ हुसैन, जमील खां आदि शामिल रहे।
अंजुमन इत्तेहाद (कर्बला) एकता समिति और युवा एकता समिति केसंयुक्त तत्वावधान में संस्थापक वीरेंद्र अग्रवाल केनेतृत्व में अलम-ए-मुबारक, ताबूत और ताजिया का धर्माचार्य पंडित बसंत विष्णु गोलवरकर, पुरोहित हेमंत अग्रवाल, राम लोचन मौर्य, रजी हैदर आदि ने स्वागत किया। इस दौरान दिनेश कुमार, प्रांजुल अग्रवाल, शुभम पटैरिया, अमित कुशवाहा, नादिर अली, मोहम्मद दानिश, अब्बास हैदर आदि मौजूद रहे। वहीं, मुसलिम राष्ट्रीय मंच की ओर से मोहर्रम की नवीं और दसवीं तारीख को मंच के जिला संयोजक अकीलउद्दीन द्वारा चाय और पानी का वितरण किया गया। इस दौरान आरिफउद्दीन, इरफान समीर, अमजद अली, शाहिद, रहीस, सादिक, बाल चंद्र कल्याण आदि मौजूद रहे।
नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डन व डिप्टी डिवीजनल वार्डन अतुल किलपन के निर्देशन में गंधीगर टपरा के पास ताजियों व बुर्राक मिसिलबंद कराई गईं। इस मौके पर डा. अतुल प्रताप सिंह, मनोज कुशवाहा, नरेंद्र सोनी, मनोज सोनी, अजय पटेल, पंकज अग्रवाल, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। आचार्य नरेंद्र देव जन अधिकारी समिति के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ कुरैशी, मो. कामिल, राम किशोर कुशवाहा, कुंवर बहादुर आदिम, विमला दुबे आदि ने मोहर्रम पर मेडिकल कालेज में मरीजों को प्रसाद व खिचड़ा बांटा।
शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में लंगर लगाया गया। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, राजेंद्र रेजा, अरविंद वशिष्ठ, डा. सुनील तिवारी, अशोक गुरु, रामकुमार खरे, अफसर खान, पवन, अखलाक मकरानी, मनीष आदि मौजूद रहे। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ताजिया इमामबाड़ा समिति, रानी महल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अब्दुल रसीद ने असलम शेर, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, महंत विष्णुदत्त स्वामी, रवीश त्रिपाठी का स्वागत किया। इस मौके पर वीरेंद्र दीक्षित, महेश उपाध्याय, चांद मोहम्मद, घनश्याम, बहादुर खां मंसूरी, वसीम, सलीम, आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुंदेलखंड ताजिया बुर्राक अखाड़ा कमेटी के तत्वावधान में ताजियों की मिसिलबंदी कमेटी के संरक्षक चौधरी असलम शेर, अध्यक्ष अब्दुल रसीद, अमजद मंसूरी, शमीम खान, गुफरान आदि सदस्यों के साथ कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें