फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से घरों में अंधियारा नहीं मिल रहा केरोसिन

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (ललितपुर)। जहां एक ओर लोग रोशनी के पर्व दिवाली की तैयारियों में घरों की रंगायी पुताई में जुटे हुए हैं, वहीं कस्बे के सैकड़ों घरों में मिट्टी का तेल न मिलने के कारण अंधेरा छाया हुआ है। इसकी वजह से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

पाली कस्बे व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में केरोसिन के दीपक से ही गरीब ग्रामीणों के घर में रोशनी होती है। इसके लिए लोग कोटेदारों से सस्ती दरों पर मिट्टी तेल खरीदते हैं। कस्बा व आसपास क्षेत्र स्थित कोटेदारों ने पिछले तीन माह से राशन कार्डधारकों को मिट्टी का तेल वितरित नहीं किया है। रात्रि में कामकाज निपटाने के लिए लोगों ने मोमबत्तियों से काम चलाया। इन स्थितियों में शाम होते ही गरीब ग्रामीणों के घरों में अंधेरा छा जाता है। स्थितियों से जूझ रहे ग्रामीणों का कहना है कि उन लोगों ने कई बार कोटेदार से मिट्टी का तेल देने को कहा पर उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी। इस संबंध में मुख्यालय जाकर अधिकारियों से भी शिकायत दर्ज करायी गयी पर समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मिट्टी तेल नहीं मिला तो दीपावली पर्व पर भी उनके घरों में अंधेरा पसरा रहेगा। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें