ललितपुर। अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वालीं रानी लक्ष्मीबाई को बलिदान दिवस पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने याद कर पुष्पांजलि अर्पित की।
कौमी एकता की प्रतीक साहित्यिक संस्था हिंदी उर्दू अदबी संगम के तत्वावधान में तालाबपुरा में बलिदान दिवस के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झांसी की रानी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर किया गया। रामकृष्ण कुशवाहा ने ‘वतन परस्ती का जज्बा था झांसी वाली रानी में, चर्चा होगी हर दम शहीदों की अमर कहानी में’ कविता पाठ किया। रामस्वरूप नामदेव ने ‘झांसी की रानी ने सबक अंग्रेजों को सिखा दिया, हिम्मत न हारी उसने तूफान सा मचा दिया’ कविता पाठ करके वाहवाही बटोरी। काव्य गोष्ठी में असर ललितपुरी, एसआर खान सोज, दशरथ प्रसाद पटेल, कुसुमलता सोनी, किशन सिंह बंजारा, अख्तर जलील, वरिष्ठ कवि शिखरचंद्र मुफलिस आदि ने कविता पाठ किया। आयोजन में श्रीराम नामदेव, पंडित विजय नारायण रावत, एमएल भटनागर, हरनारायण पटेल, गेंदालाल सतभैया, अशोक क्रांतिकारी, सोनिया प्रभाकरन, दयाराम रजक, राजेश राठौर, लालचंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, बुंदेलखंड विकास सेना के तत्वावधान में तालाबपुरा कार्यालय में झांसी की रानी का बलिदान दिवस मनाया गया। रानी के देश प्रेम, साहस, शौर्य और बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू, राजेंद्र गुप्ता, कामरेड जिनेंद्र जैन, राजमल जैन बरया, केपी राजा, सुरेश अग्रवाल, मुकेश मुड़रा, आनंद जैन, अमर सिंह बुंदेला, डा. रामबाबू अग्निहोत्री, मनोज शर्मा, बृजमोहन संज्ञा, रविंद्र जैन, अवधेश चौबे, दीपक चौबे आदि उपस्थित रहे।