फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा- भतीजे थे मृतक

Mon, 26 May 2014 05:38 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली की रिपोर्टिंग चौकी बिरधा अंतर्गत ग्राम बमरौला के पास शनिवार रात हादसे का शिकार बने तीन युवकों में से दो अन्य की भी शिनाख्त कर ली गई है। दोनों रिश्ते में चाचा- भतीजे थे। दर्दनाक बात यह है कि हादसे का शिकार बने एक युवक का विवाह 12 दिन पूर्व हुआ था जबकि दूसरे की रविवार को सगाई होनी थी। हादसे के बाद से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

शनिवार रात लगभग साढ़े 10 बजे बिरधा अंतर्गत ग्राम बमरौला के निकट एक ट्रैक्टर- ट्राली बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मारते हुए निकल गई थी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर घायल तीसरे युवक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। शनिवार रात नाराहट अंतर्गत ग्राम गौना निवासी सीताराम ने एक मृतक की शिनाख्त अपने भाई सोनू (20 वर्ष) पुत्र राजकुमार कुशवाहा के रूप में कर ली थी। रविवार सुबह परिजनों ने मोरचरी आकर दो अन्य मृतकों की शिनाख्त शिशुपाल (22 वर्ष) पुत्र विजय कुशवाहा एवं गब्बर (25 वर्ष) पुत्र प्रागीलाल के रूप में कर ली। गब्बर चाचा और शिशुपाल उसका भतीजा था। शनिवार को तीनों मोटरसाइकिल पर सोनू के गांव गौना में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार बन गए। शिशुपाल का गत 13 मई को ही विवाह हुआ था, वहीं गब्बर की रविवार को सगाई होनी थी। बिरधा पुलिस ने गब्बर के पिता प्रागीलाल की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए, 427 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें