फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुचारू पेयजलापूर्ति का डीएम ने दिलाया भरोसा

Mon, 26 May 2014 05:38 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पिपराबांसा पेयजल योजना से जुड़े धौर्रा सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में गहराई पेयजलापूर्ति की समस्या को लेकर डीएम ने प्रशासनिक व पुलिस अफसरों, ग्रामीणों के साथ रणछोर मंदिर में बैठक कर समस्या के समाधान के साथ ही भरपूर जलापूर्ति का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

धौर्रा स्थित पिपराबांसा पेयजल योजना से वर्षों पहले आसपास के 80 गांवों में पेयजल आपूर्ति की जाती रही है। योजना की क्रियान्वयन क्षमता प्रभावित होती गई और जलापूर्ति वाले गांवों की संख्या कम होती चली गई। फिलहाल इस योजना से महज सात गांव धौर्रा, धौजरी, पिपरई, मादौन, कपासी, अमऊखेड़ा, जहाजपुर, बम्हौरी पठार को ही पेयजल आपूर्ति की जा रही है। गर्मी का मौसम आते ही इस क्षेत्र में लगे अधिकतर हैंडपंप खराब हो गए हैं। उस पर पिछले एक माह से सरकारी नलों की टोटियों से भी पानी नहीं निकल रहा है। ग्रामीण इसकी प्रमुख वजह लो वोल्टेज बता रहे हैं। पिपराबांसा पेयजल परियोजना में लगी मोटरें लो वोल्टेज से काम नहीं कर पा रहीं हैं। ऐसे में लोगों को बूंद- बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है। बीते दिनों ग्रामीणों ने जाखलौन पंप कैनाल के फीडर से पिपराबांसा पेयजल योजना को आपूर्ति देकर इसे सुचारू बनाने की मांग की थी। रविवार को डीएम चैत्रा वी एडीएम मिथलेश कुमार त्रिवेदी व एएसपी विपिन कुमार मिश्र के साथ धौजरी स्थित रणछोर मंदिर पहुंचीं। यहां रामेश्वर प्रसाद मिश्र, सुदामा प्रसाद मिश्र, नर्मदा बाई, आलोक सांडिल्य, श्रीकांत नायक सहित विभिन्न ग्रामीणों के साथ बैठक की। डीएम ने योजना के क्रियान्वयन को बारीकी से समझते हुए संबंधित विभाग को कमियां दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें