ललितपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि देश में एक ताकतवर सरकार बाहरी और भीतरी ताकतें नहीं बनने देना चाहतीं हैं, इसीलिए नरेंद्र मोदी की राह में रोड़े अटकाए जा रहे हैं। उन्होंने अटल बिहारी सरकार के कार्यकाल को सर्वश्रेष्ठ माडल बताया। वह भाजपा नेता आनंद मालवीय के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी सरकार ने गठबंधन के बावजूद बेहतर काम करके दिखाया है, जिसमें प्रधानमंत्री सड़क योजना शामिल है। पेट्रोल और डीजल पर मामूली टैक्स लगाकर सड़कों का जाल बिछाया। यूपीए सरकार ने उसे पीछे धकेलने का काम किया है। महंगाई एवं भ्रष्टाचार के लिए सपा, बसपा व कांग्रेस जवाबदेह हैं। पृथक बुंदेलखंड के सवाल पर कहा कि भाजपा छोटे राज्यों की पक्षधर रही है।