फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा

Tue, 29 Apr 2014 05:31 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मसौराकलां ग्राम स्थित हाइवे पर रविवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीमावर्ती जनपद टीकमगढ़, मध्य प्रदेश अंतर्गत ग्राम मामौन निवासी पुरुषोत्तम (24 वर्ष) पुत्र ठाकुरदास रविवार को अपने साले बालकिशन पुत्र गनपत सेन की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था। रात नौ बजे वह किसी कार्य से बसइ से मसौरा बैरियर की ओर जा रहा था। हाइवे पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और उसके सिर को कुचलते हुए निकल गया। जिससे पुरुषोत्तम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, जब वह काफी देर तक ससुराल वापस नहीं लौटा तो उसके साले बालकिशन ने तलाश शुरू की। हाइवे पर आकर देखा कि उसका बहनोई मृत पड़ा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने मौका मुआइना किया। इसके बाद बालकिशन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए, 427 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया।

ट्रक की टक्कर से युवक घायल
ललितपुर। नाराहट अंतर्गत ग्राम अमझरा घाटी में रविवार रात ट्रक की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार को ग्राम अमझरा घाटी स्थित हनुमान मंदिर में सेन समाज के तत्वावधान में सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था। मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सिमिरिया निवासी भगवानदास (25 वर्ष) पुत्र नाथूराम सम्मेलन में शामिल होने को आया हुआ था। देर शाम को वह सड़क पार करते हुए पैदल आयोजन स्थल की ओर आ रहा था, तभी एक ट्रक उसे जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे भगवानदास गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें