फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्यता के साथ मनेगी श्री हनुमान जयंती

Sun, 13 Apr 2014 05:32 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। 15 तारीख को आयोजित होने वाली हनुमान जयंती की तैयारियां विभिन्न देवालयों में जोरों के साथ चल रहीं हैं। नगर स्थित तुवन मंदिर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। तैयारियों के संबंध में तुवन मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

श्री हनुमान जयंती पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की बैठक तुवन मंदिर में आयोजित कर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान तय हुआ कि 14 अप्रैल को रात्रि आठ बजे से श्री तुवन मंदिर में सुंदरकांड पाठ होगा। मंगलवार को सुबह पांच बजे मंदिर में हवन, पूजन व श्री तुवन सरकार का भव्य श्रंगार किया जाएगा, साथ ही प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं, शाम पांच बजे से तुवन मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 16 अप्रैल बुधवार से 20 अप्रैल तक श्रीतुवन मंदिर प्रांगण में कथा वाचक मुरारीबापू श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। कथा का समय शाम सात बजे से नियत किया गया है।
यह रहेगा शोभायात्रा का मार्ग
ललितपुर। 15 अप्रैल को शाम पांच बजे से श्री तुवन मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा शुरू होगी। यह नझाई गेट के सामने से सदर कांटे पर पहुंचेगी। इसके बाद पानी की टंकी अजीतापुरा, महावीरपुरा, रावरपुरा, चौबयाना बड़ा मंदिर, नदीपुरा होते हुए आजाद चौक पहुंचेगी। यहां से सावरकर चौक, घंटाघर होते हुए शोभायात्रा वापस तुवन मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में विभिन्न मंदिरों की झांकियां व अखाड़ों का प्रदर्शन होगा। इसके साथ- साथ कीर्तन मंडलियां, लोक कलाकार भक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

निर्बाध विद्युतापूर्ति की मांग
ललितपुर। आयोजन समिति अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी ने जयंती के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग जिला प्रशासन से की है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के समाप्त होने तक विद्युतापूर्ति सुचारु रखे जाने का कार्य किया जाना चाहिए। ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें