फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन पर आरओ जिम्मेदार

Tue, 25 Mar 2014 05:33 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई रिटर्निंग आफीसरों एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ओपी वर्मा ने रिटर्निंग आफीसरों से कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन होने पर वे सीधे जिम्मेदार होंगे। उन्होंने क्षेत्रों में भ्रमण करके प्रचार सामग्री हटाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी किसी के मकान पर जबरन झंडा, पोस्टर, बैनर नहीं लगाएगा। प्रत्याशियों, स्टार प्रचारकों के जुलूस, सभा व रैलियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्रचार सामग्री हटवाएं। पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शांति भंग की संभावना वाले लोगों को चिह्नित कर पाबंद करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय यादव, अपर जिलाधिकारी मिथलेश प्रसाद त्रिवेदी, मुख्य कोषाधिकारी धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर रामसुरेश वर्मा, उपजिलाधिकारी तालबेहट घासीराम राठौर, उपजिलाधिकारी महरौनी रत्नाकर मिश्र, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत भारती, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सहायक निदेशक सूचना सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें