फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता विहीन है एमडीएम

Mon, 24 Mar 2014 05:33 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे मील योजना में घटिया मसालों के साथ खराब अनाज का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी आवास पर आए दैलवारा स्थित परिषदीय स्कूल प्रबंध समिति ने डीएम को बताया कि बच्चों को परोसा जाने वाला मध्याह्न भोजन घटिया व गुणवत्ता विहीन है। उन्होंने बताया कि मसालों के अलावा सब्जी में खुले घटिया तेल इस्तेमाल किया जा रहा है और खाना भी मीनू के अनुसार नहीं बनाया जा रहा। भोजन करने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरी प्रभाव पड़ रहा है। अब बच्चे खाना खाने से इनकार करने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में तैनात शिक्षक, शिक्षा मित्र भोजन पर ध्यान नहीं देते हैं, जिससे योजना का लाखों रुपये बर्बाद हो रहा है। स्कूल में तैनात स्टाफ बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मिड डे मील निर्माण की औचक जांच करवाने और बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचने को कहा है। इस दौरान अध्यक्ष शोभाराम, मोहनीराजा, बेबीराजा, रामलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें