फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की निकाली शव यात्रा, फूंका पुतला

Wed, 22 Jan 2014 05:50 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दिल्ली के कानून मंत्री के साथ अभद्रता किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को केंद्र सरकार की शव यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के पुतलों को फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को आजाद चौक के पास पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद कार्यकर्ता जिला संयोजक मनोज नायक के नेतृत्व में केंद्र सरकार की शव यात्रा व राहुल गांधी, अरुण जेटली, सुशील शिंदे के पुतले लेकर घंटाघर पहुंचे। जुलूस की शक्ल में घंटा घर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र व उक्त नेताओं के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। यहां पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि देश की राजनीति में पहली बार जनता की बात कहने वाला मुख्यमंत्री बना है। अभी तक राजनीति में जनता का वोट लेकर सत्ता में आना नेताओं का लक्ष्य रहा है। सत्ता में आकर नेता जनता का खुद को अभिभावक समझने लगते हैं। जबकि, आम आदमी पार्टी की धारणा स्वराज की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आम जनता से कोई भी लेना देना नहीं है। कारोबारियों से गठजोड़ करके जनता को छलने व लूटने का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार ज्यादती कर रही है।
इसके बाद सभी लोगों ने केंद्र सरकार की शव यात्रा व नेताओं के पुतलों को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर सचिन, बाबूलाल तिवारी, अखिलेश कुमार, रघुवीर निरंजन, राजेंद्र राजा, रवि चौहान, अरविंद दीक्षित, रामकुमार तिवारी, श्रीराम कुशवाहा, नरेश साहू, सहबाग खान, अनुमेंद्र बुंदेला, राघवेंद्र सिसौदिया, दीपक, नीलेश, संतोष, बलराम, दिलीप सपेरा, कविता सपेरा, अर्पित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें