फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की कक्षाओं में धू - धू कर लगी आग!

Wed, 22 Jan 2014 05:51 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। स्कूली बच्चों और उनके स्टाफ को अग्निशमन उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग ने झांसी रोड स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल में अग्निकांड से बचाव का सजीव प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में दमकल की गाड़ियों का सायरन सुनकर पहले तो स्थानीय लोग सकते में पड़ गए। ड्रिल की जानकारी होते ही लोगों ने सजीव ड्रिल उत्सुकता से देखा। पहले चरण में स्कूल की दूसरी मंजिल में आग की लपटें देख विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी पानी की बौछार से आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान पता चला कि आग ने दूसरी कक्षा को भी अपनी चपेट में लिया है, जिसमें स्कूली बच्चे भी हैं। इस पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी सीढ़ी लगाकर कक्षा में पहुंचे। छात्रों व विद्यालय स्टाफ के सहयोग से कक्षा में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया।
ड्रिल के दौरान दमकल कर्मियों के साहसिक प्रदर्शन की लोगों ने प्रशंसा की। ड्रिल में फायर सर्विस आफीसर रामदास निराला, एचसीपी वासिफ अली हाशमी, रामदास वर्मा, कांस्टेबल प्रहलाद, धनीराम, रामप्रकाश आदि ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें